Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका सम्मान करें: कृष्ण अरोड़ा

बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका सम्मान करें: कृष्ण अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में मानवता एवं सेवा भाव के मध्य परिषद के सदस्यों ने तेरा आसरा सेवा घर में रह रहे 25 बेसहारा एवं जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए खाद्य सामग्री भेंट की। वहीं पर बजुर्गो ने परिषद के सदस्यों को दिल से आशीर्वाद भी दिया।इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्ण अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Advertisements

इस मौके पर कृष्ण अरोड़ा ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान व सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कई बुजुर्ग परिस्थितियों के कारण अपने परिवार से दूर रह रहे हैं, ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़कर उनकी सहायता करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब हम अपने जीवन के खुशियों भरे पलों को जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करते हैं, तो वह खुशी कई गुना बढ़ जाती है।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने कहा कि परिषद हमेशा से ही अपने पांच मूल मंत्र सम्पर्क, सहयोग, संस्कार,सेवा और समर्पण पर आधारित है और परिषद समय-समय पर समाज के कमजोर वर्गों के लिए विभिन्न सेवा कार्य आयोजित करती रहती है, चाहे वह स्वास्थ्य सेवाएं हों, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग हो या फिर जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाना हो। इसी कड़ी में यह सेवा कार्य भी एक महत्वपूर्ण पहल है। परिषद के सदस्यों ने वहां पर न केवल खाद्य सामग्री वितरित की, बल्कि बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका हाल-चाल भी जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। और कहा कि  ऐसे सेवा कार्यों से समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को बल मिलता है।

अंत में तेरा आसरा सेवा घर की संचालिका मैडम रजिंद्र कौर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की और आशा प्रकट की के भारत विकास परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी ताकि समाज के जरूरतमंद वर्गों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके और एक संवेदनशील एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके। उस अवसर पर विजय अरोड़ा, मास्टर गुरप्रीत सिंह, रजिंद्र कौर शाखा बग्गा, दीपक मेंहदीरत्ता व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here