
उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हुए कुल 18 दिनों में 29 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। मारे गए तीर्थयात्रियों की मौत की वजह स्वास्थ्य खराब बताया गया है। इनमें हार्ट अटैक समेत विभिन्न बीमारियां है, जिससे श्रद्धालुओं की मौत हुई है। बताया जाता है सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ जी यात्रा रूट पर हुई हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले कुल 29 यात्रियों में से 15 यात्रियों की मौत केदारनाथजी के रूट पर हुई है। 22 अप्रैल को केदारनाथजी के कपाट खुले थे, जिसके बाद से अब तक कुल 15 तीर्थयात्रियों की मौत दर्ज हुई है। मारे गए सभी तीर्थयात्रियों की मौत का कारण खराब स्वास्थ है।

इनमें हार्ट और उससे जुड़ी बीमारियों से मरने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि हेल्थ एडवाइजरी के अलावा रजिस्ट्रेशन में भी यह बताया गया था कि जिसे हाई एल्टीट्यूड सिकनेस, शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी बीमारी है, वो यात्रा में जाने से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चार धाम यात्रा रूट स्वास्थ्य की सभी तरह की व्यवस्थाएं पर की गई है। इनमें 47 डेडीकेटेड अस्पताल, 28 स्पेशलिस्ट डॉक्टर के अलावा 400 डॉक्टर्स की तैनाती शामिल है।












