Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur जीजीडीएसडी कॉलेज में स्कूलों एवं कालेज के बजट संबंधी हुई बैठक में...

जीजीडीएसडी कॉलेज में स्कूलों एवं कालेज के बजट संबंधी हुई बैठक में वार्षिक बजट पारित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- राकेश भार्गव। श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली, पंजाब की जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज हरियाना में सभा के अध्यक्ष डॉ. देश बंधु की अध्यक्षता में सभा के अर्न्तगत कॉलेजों और स्कूलों के वार्षिक बजट व विकास योजनाओं को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभा के महासचिव एवं पूर्व मंत्री उपेन्द्र शर्मा, महासचिव डॉ. गुरदीप कुमार शर्मा, कार्यकारी सदस्य डॉ. भारती बंधु, प्रिंसीपल डॉ. राजीव कुमार, कमेटी सदस्य अशोक शर्मा, प्रिं. शादी लाल आनंद, अनुराग सूद व राकेश जरयाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

इस दौरान जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज हरियाना, जी.जी.डी.एस.डी. सी. सै. स्कूल हरियाना, दीवान चमन लाल कतियाल एस.डी. स्कूल हरियाना, एल.एस.डी. सी. सै. स्कूल बसी दौलत खां, एस.डी.सी.सै. स्कूल शामचौरासी तथा पंडित अमरनाथ एस.डी. स्कूल शामचौरासी के प्रिंसीपलों व अध्यापकों ने अपने-अपने संस्थानों के वार्षिक बजट, परीक्षा परिणाम, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, भविष्य की विकास योजनाएं और वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. देश बंधु व अन्य पदाधिकारियों ने सभी संस्थानों के बजट पर गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए संतोष व्यक्त किया तथा आवश्यक सुझावों के साथ बजट को पारित कर दिया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष डॉ. देश बंधु और अन्य पदाधिकारियों ने कॉलेज को बी.ए./ बी. एस. सी./-बी.एड. कोर्स की स्वीकृति मिलने पर प्रिंसीपल डॉ. राजीव कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर जिले के एडिड कॉलेजों में यह उपलब्धि केवल इसी कॉलेज को हासिल हुई है, जो गौरव की बात है।

इससे पूर्व प्रिं.डॉ. राजीव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि महासचिव डॉ. गुरदीप शर्मा ने धन्यवाद किया। डॉ. देश बंधु ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते समय के अनुरूप शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिकता, सुसंस्कार और सनातन संस्कृति के मूल्यों का समावेश करना आवश्यक है। उन्होंने संस्थानों को समय की मांग के अनुसार वोकेशनल कोर्स शुरू करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्रिं. डॉ. राजीव कुमार हरियाना, प्रिं. अनिल हांडा बसी दौलत खां, डॉ. शुचि शर्मा, प्रिं. स्वीटी कोहली, प्रिं. सोनिया संधीर शामचौरासी , प्रिं. पूनम चावला, प्रिं. इंदु बाला, मैडम बलजिंद्र कौर, दिव्या सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here