Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur बैंक कर्मियों ने 25 लाख का बीमा करने पर को-आपरेटिव मंत्री का...

बैंक कर्मियों ने 25 लाख का बीमा करने पर को-आपरेटिव मंत्री का जताया आभार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। कोआपरेटिव बैंक यूनियन फैडरेशन ने कोरोना महामारी के दौरान बैंकों में अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभाई है जिसे देखते हुए कोआपरेटिव मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा पीएससीबी के एम.डी. वरूण रोजम व रजिस्ट्रार विकास गर्ग आदि की तरफ से बैंक मुलाजिमों का 25-25 लाख का इंश्योरैंस किया गया है।

Advertisements

जिसके तहत फेडरेशन कर्मचारियों ने उक्ता पदाधिकारियों का 25 लाख के बीमे के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर फेडरेशन प्रधान रजनीश कौशल, उपचेयरमैन दिनेश मित्तल, महासचिव कुलदीप सिंह, मधु वालिया, सोमनाथ, लाजवंत कौर, रजनी पट्टी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here