Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र ने मिशन स्माइल के तहत सिविल अस्पताल...

जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र ने मिशन स्माइल के तहत सिविल अस्पताल में चलाया जनजागरूकता अभियान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोमल मित्तल आई.ए.एस. माननीय डिप्टी कमिश्नर कम चेयरपर्सन जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी, होशियारपुर, के दिशा निर्देश अनुसार स्माईल अभियान के चौथे दिन सिविल अस्पताल होशियारपुर में डा. हरबंस कौर, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर कम सदस्य सचिव, डा. स्वाति शिमार, सीनियर मैडिकल अधिकारी, होशियारपुर और डा. राजकुमार मनोचिकित्सक के सहयोग से नशाखोरी और इसके उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक सार्वजनिक काउंसलिंग हेल्प डेस्क स्थापित किया गया था। इस ड्रग काउंसलिंग और जागरुकता हेल्प डेस्क में प्रशांत आदिया काउंसलर, जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र होशियारपुर और डा. सुखप्रीत कौर, साईकैट्रिक सोशल वर्कर, नशा मुक्ति केंद्र, सिविल अस्पताल, होशियारपुर आदि शामिल हुए।

Advertisements

हेल्प डेस्क में काउंसलर्स जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र होशियारपुर ने बताया कि इस स्माइल अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर आम जनता को नशे के कुप्रभाव, नशे के कारणों और पंजाब सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशाखोरी के मुफ्त इलाज के बारे में जागरूक करना है। आम जनता में अगर किसी व्यक्ति को ड्रग काउंसलिंग की जरूरत है तो वह व्यक्ति अपनी काउंसलिंग करवा सकता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। एक व्यक्ति जो स्वेच्छा से नशे से बाहर निकलना चाहता है और अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहता है, उसे इस अभियान के तहत मदद की जाएगी। इससे नशों से ग्रस्त व्यक्ति के परिवार के चेहरे पर मुस्कान और आशा की किरण देखी जा सके। इस मौके पर 179 लोगों ने हेल्प डेस्क से नशे के इलाज और उससे बचाव की जानकारी ली। इनमें से 16 की काउंसलिंग की गई, 17 वे लोग थे जो इलाज के बाद बेहतर जीवन जी रहे थे, 5 मरीज रिलैप्स हो गए थे जिन्हें फिर से भर्ती होने को कहा गया, निजी केंद्रों से इलाज करा रहे 10 मरीज सरकारी केंद्रों से इलाज कराने के लिए तैयार हो गए। इस अवसर पर किरण रानी स्टाफ नर्स, परम मिन्हास तथा नर्सिंग के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here