Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur आप सरकार के राज में पंजाब का नशे तथा अवैध हथियारों में...

आप सरकार के राज में पंजाब का नशे तथा अवैध हथियारों में अग्रणी आना चिंताजनक: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ  भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने पंजाब के बढ़ते नशे तथा अवैध  हथियारों के चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पंजाब की यह स्थिति पंजाब को बरवाद कर देगी। माननीय  सुप्रीम कोर्ट ने  इस मामले पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है कि बड़ी  मछलिया तथा प्रभावशाली लोग सरकारी करवाई से क्यों बच रहे है। ज्ञात रहे कि आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में अपनी सरकार आने पर 2 महीने में नशे खत्म करने की गारंटी दी थी। सरकार आने के तीन साल बाद युद्ध नशे विरुद्ध का ड्रामा खेलकर केवल सरकार की इश्तिहारबाजी की गई है तथा गिनती बढ़ाने के लिए छोटी-छोटी  मछलियों पर FIR दर्ज करके खाना पूर्ति  ना मात्र ही की। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र की सहमति के वगैर ना तो नशो की समगलिंग हो सकती है तथा ना  ही अवैध  हथियार आ सकते है।

Advertisements

परन्तु पंजाब का आलम यह है कि पंजाब अपराध दर में राष्ट्रिय औसत से 5 .5 गुना अवैध  हथियारों,अपहरणों तथा आत्महत्याओं में भी सबसे ऊपर हाज़री दर्ज कर रहा है। माननीय  सुप्रीम कोर्ट  ने भी पंजाब सरकार को लताड़ते हुए कहा है कि अब भी नहीं सुधरे तो  केंदर सरकार के दख़ल की भी जरूरत पड़ सकती है।उन्होंने यह कहा भी है  कि पाकिस्तान तथा ISI का रोना रोकर जुम्मेबारी से पंजाब सरकार अलग नहीं हो सकती। प्रभावशाली  लोगों के खिलाफ करवाई होनी चाहिए तभी इस पर रोक लगेगी। श्री सूद ने कहा कि ना ही पंजाब सरकार तथा  ना ही  आम आदमी पार्टी इस मामले में कोई ठोस करवाई  करने  में  गंभीर दिख रही  है, जिसका खामियाजा  हमारी आने वाली पीढ़ियों  को भुगतना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here