Monday, October 26, 2026
Home National सफाई कर्मियों ने नहीं करने दिया प्रशासन को काम, जेसीबी की निकाली...

सफाई कर्मियों ने नहीं करने दिया प्रशासन को काम, जेसीबी की निकाली हवा, दी कड़ी चेतावनी

हांसी (द स्टैलर न्यूज़)। हांसी में सफाई व्यवस्था को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने शहर से कूड़ा उठाने के लिए पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई शुरू की, जिसका सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया।  

Advertisements

अनाज मंडी के सामने मुल्तान कॉलोनी चौक के पास कूड़ा उठाने के लिए जैसे ही प्रशासन ने जेसीबी चलानी शुरू की, सफाई कर्मचारियों को इसकी सूचना मिल गई। बड़ी संख्या में कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।  

विरोध बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत सहित कुछ महिला सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here