Wednesday, October 21, 2026
Home International पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला, 3 पुलिसकर्मियों...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में चरमपंथियों ने एक पुलिस थाने को उड़ाने की कोशिश की। मुठभेड़ के दौरान करीब तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। चरमपंथी विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर बन्नू जिले के फतेहखेल थाने में घुसना चाहते थे। सुरक्षाबलों ने उन्हें पहले ही रोक दिया, जिससे गाड़ी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आस-पास के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। धमाके के बाद चरमपंथियों ने गोलीबारी भी की। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद बड़ी संख्या में चरमपंथियों ने पुलिस थाने पर हमला किया और उन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से भी गोलीबारी की गई।

Advertisements

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी ने इस चरमपंथी हमले की कड़ी निंदा की और जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख जताया। अफरीदी ने कहा कि “आतंकवाद के विरुद्ध” यह लड़ाई केवल खैबर पख्तूनख्वा की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की है। उन्होंने यह भी कहा कि बंद कमरों में लिए गए फैसलों और थोपी गई नीतियों ने देश को असुरक्षा के दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने कहा, “हम अपने शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और आतंकवाद के इस अभिशाप को जड़ से मिटाने तक प्रयास जारी रखेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here