Monday, October 19, 2026
Home International मात्र 14 सेकंड में ही क्रैश हुआ ऑस्ट्रेलिया का पहला रॉकेट एरिस

मात्र 14 सेकंड में ही क्रैश हुआ ऑस्ट्रेलिया का पहला रॉकेट एरिस

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट धरती से अंतरिक्ष में पहुंचने से पहले ही उड़ान भरने के मात्र 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस रॉकेट का नाम एरिस (Eris) था, जिसे गिल्मोर स्पेस टेक्नोलॉजीज़ ने डिज़ाइन और निर्मित किया था। यह रॉकेट छोटे उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाने के लिए बनाया गया था और इसे क्वींसलैंड राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित बाउएन नामक छोटे शहर के पास एक स्पेसपोर्ट से परीक्षण उड़ान के तहत लॉन्च किया गया।

Advertisements

ऑस्ट्रेलियाई समाचार माध्यमों द्वारा प्रसारित वीडियो में 23 मीटर ऊंचा रॉकेट प्रक्षेपण टावर से ऊपर उठता हुआ दिखाई दिया और फिर ये ओझल हो गया। घटनास्थल के ऊपर धुएं का गुबार उठता देखा गया। कंपनी के सीईओ एडम गिल्मोर ने कहा, “बेशक मैं चाहता था कि रॉकेट ज़्यादा देर तक उड़ता, लेकिन यह देखकर खुश हूं कि यह लॉन्चपैड से ऊपर गया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here