
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम, भरवाई रोड में सप्ताहिक मां गंगा जी की आरती का आयोजन बड़े ही श्रद्धाभाव एवं उत्साह के साथ किया गया। इस मौके पर एनआरआई कुलदीप कुमार यूएसए, रमेश जिंदल, जतिंदर कुमार, वरिंदर कुमार, जतिन गुप्ता, एडवोकेट केतन गुप्ता, रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता, लतेश गुप्ता, माधव जिंदल, राजिंदर चावला, कृष्ण कमार सिंगला एवं दिनेश सूद ने परिवार सहित मां गंगा जी की आरती की और सर्व मंगल की कामना करते हुए मंदिर प्रबंधकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्याम लाल, विजय कश्यप, कुलदीप मल्होत्रा, दिनेश गुप्ता, अश्विनी शर्मा छोटा, अमित गुप्ता, विकास शर्मा, देवन गुप्ता, देवेंद्र कुमार काली तथा रवि पंडित सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।












