Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur विकास कार्यों से वार्डों की बदल रही तस्वीर: विधायक ज़िम्पा

विकास कार्यों से वार्डों की बदल रही तस्वीर: विधायक ज़िम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 50 के अनमोल नगर में करीब 19 लाख 95 हजार रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए इलाके में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।

Advertisements

इस मौके पर विधायक ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों, गलियों और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर बनाया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 50 में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि शहर के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और आने वाले समय में भी विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने भी क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, तीर्थ राम, सुरेखा बड़जाता, जसपाल सुमन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here