
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हिसार के सेक्टर-33 क्षेत्र में कल एक दर्दनाक हुआ। इस हादसे में दो ट्रकों की टक्कर होने की खबर सामने आई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक में तुरंत आग लग गई और चालक अंदर ही फंस गए।

आग की लपटों में घिरने से एक ट्रक के चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते चालक का शव बाहर निकालने के लिए कटर की सहायता लेनी पड़ी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सूचना पर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव की जल्द पहचान करवाने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डीजल रिसने से आग ज्यादा भड़क गई।
जिस कारण ट्रक चालक ट्रक से बाहर नहीं निकल पाया। टक्कर के कारण दोनों ट्रकों के सामने हिस्से अंदर की तरफ धंस गए। जिस कारण चालक बाहर नही निकल पाया। जिस करण उसकी जलकर मौत हो गई।












