Tuesday, October 20, 2026
Home Crime धोबियां वाली गली कमालपुर में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना,...

धोबियां वाली गली कमालपुर में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी और फोन उड़ाए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। मोहल्ला कमालपुर धोबिया वाली गली में गत रात्रि 18 मार्च को चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी व मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार शाम लाल पुत्र बाबू राम निवासी कमालपुर (धोबियां वाली गली, फगवाड़ा रोड) ने बताया कि 18 मार्च को रात्रि करीब ढाई-3 बजे चोर उनके घर के साथ बन रहे नए मकान की छत से घर में दाखिल हुए और उनके घर में पूजा स्थल पर रखे गल्ले तथा घर के अंदर रखी कुछ नकदी करीब 10 हजार रुपये और 2 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। उन्होंने बतया कि उनके घर के साथ लगते घर को भी चोरों ने निशाना बनाया।

Advertisements

जिसकी जानकारी देते हुए दमनदीप सिंह पुत्र हरविंदर सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से एक आई. फोन तथा पर्स जिसमें 10 हजार रुपए, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, लाईसैंस तथा ए.टी.एम. कार्ड चोरी करके ले गए। उन्होंने कहा कि चोरी का पता उन्हें सुबह 6 बजे चला । जिसकी सूचना उन्होंने थाना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी संबंधी जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here