
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दूज के पावन अवसर पर स्थानीय देव नगर में स्थित लाल द्वारा मंदिर में मासिक संकीर्तन करवाया गया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान भक्तों ने बाबा लाल दयाल जी का गुणगान किया। कार्यक्रम के अंत में बाबा लाल दयाल जी की अरदास की गई, जिसके उपरांत लंगर अटूट वितरित किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुए लाल दबारा के मुख्य पुजारी पंडित राकेश ने बताया कि मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस, महंत नारायण दास जी के जन्म उत्सव व पुरुषोत्म मास के पावन अवसर पर 21 मई से 27 मई तक दरबार में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समय 6 बजे से लेकर हरि इच्छा तक रहेगा।

इस दौरान हर रोज लंगर अटूट वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 मई को दरबार श्री ध्यानपुर धाम के वर्तमान पीठाधिश्वर 1008 श्री श्री महंत राम सुंदर दास जी व महंत गोपाल दास जी महाराज पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देगें। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपील की कि वह इस पावन अवसर पर अपनी हाजिरी लगाकर पुण्य के भागी बने व महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।











