Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur जिलाधीश आशीका जैन व एसएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर बन...

जिलाधीश आशीका जैन व एसएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर बन रहा अग्रणीय जिलाः सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  होशियारपुर के गांव चक्क समाणा में गत दिवस बोरवैल में गिरे बच्चे को बचाने के लिए जिलाधीश आशीका जैन व एसएसपी संदीप मलिक की अगुवाई में सारा अमला एवं कई संस्थाओं के सदस्यों ने मानवता की जो सेवा की है उसके लिए जिला नेतृत्व बधाई एवं सराहना का पात्र है। ऐसे अधिकारियों के कारण ही हमारा जिला होशियारपुर अग्रणीय जिला बना हुआ है। यह बात स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने साथियों सहित उनसे भेंट करने दौरान उन्हें सम्मानित करने उपरांत कही। इस मौके पर विक्की जैन, वरुण ऐरी, सुरिंदर जैन, मनोहर लाल जैन, राज कुमार सूद व अजय वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

Advertisements

श्री धीर ने कहा कि एक मासूम बच्चे को जीवनदान देने के लिए जितना भी अमला वहां सेवा में लगा रहा तथा जो भी लोग मशीनरी लेकर पहुंचे थे सभी को वह दिल से सलाम करते हैं, प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हो पाया है जबकि हमारे जिले के जिलाधीश एवं एसएसपी ने खुद राहत कार्य की कमान संभाली हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मां भामेश्वरी देवी मंदिर की मुख्य सेवादार बहन विनोद जी द्वारा भेजी गई चुनरी भी अधिकारियों को भेंट की गई। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि हमारे होशियारपुर को इतने मेहनती एवं समर्पित अधिकारी मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here