Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur राहुल गांधी के नकसल प्रेम के बयान ने देश के सामने कांग्रेस...

राहुल गांधी के नकसल प्रेम के बयान ने देश के सामने कांग्रेस की असलीयत पेश कीः सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व   कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा राहुल गांधी के नक्सलियों के पक्ष में दिए बयानों की कड़ी निंदा करते हुए  राहुल गांधी को देश का ग़द्दार बताया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत की जमीन व जमीर का सौदा किया है मंदबुद्धि बालक की तरह  राहुल गांधी द्वारा  के नित्य दिये जाने वाले बयानों में देश द्रोह की गंद आ रही है। श्री सूद ने कहा कि  कांग्रेस द्वारा बार -बार चुनावों में हो रही हार से हताष होकर नकारत्मक  सोच वाले बयान दिये जा रहे है। 144 करोड़ भारत की जनता के नायक नरेंदर मोदी जिन्हे दुनिया  के 25 देशो ने  अपने सर्वोच्च सम्मान  से अंलकृत किया गया है, उनके प्रति भद्दी ,नीच तथा अपमानजनक भाषा का उपयोग  राहुल गांधी कभी  करने से नहीं चूकते। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदीके गहरे प्रयास से देश में नक्सलवाद के आतंकबाद को सेनाओं के सहयोग से ख़तम करने का श्रेय हासिल किया है। कांग्रेस जो की हमेशा  आतंकबाद  के दम पर  राजनीती करती रही है को नक्सलवाद का ख़तम होना दुखदाई महसूस हो रहा है। श्री सूद ने कहा कि राहुल गांधी  अपने ऐसे ही  देश विरोधी रवैये के कारण अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके है। अगर यही स्थिति रही तो भारत को पूरी  तरह  कांग्रेस  मुक्त होने से कोई नहीं बचा सकता।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here