
चब्बेवाल (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शाम धीर। होशियारपुर के गांव चब्बेवाल संत मार्किट में अमूल आइसक्रीम का आऊटलैट खुला है। इस मौके पर भजन कौर द्वारा दुकान का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर स्वर्णकार संघ पंजाब के वाईस प्रधान पूर्व पार्षद सुधर्शन धीर उपस्थित हुए।

इस अवसर पर सुदर्शन धीर ने अमूल आऊटलैट आइसक्रीम की दुकान के मालिक को बधाई दी। इस मौके पर कंपनी की तरफ से शीरा इंटरप्राइजेज अमूल डिस्ट्रीव्यूटर दमनप्रीत सिंह, विनय बब्बर, नरिंदर शर्मा कैनेडा, गोयल भूषण, संजीव राम सरूप प्रोपराइटर, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।












