Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh घर में फटे 3 गैस सिलेंडर, 3 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त, 3 गंभीर...

घर में फटे 3 गैस सिलेंडर, 3 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त, 3 गंभीर घायल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव के एक घर में एक के बाद एक तीन गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। विस्फोट इतना भीषण था कि तीन मंजिला मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आस-पास के घरों की दीवारें तक हिल गईं। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार शाम हुआ। जब पहला धमाका हुआ, तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अभी कुछ समझ ही पाते कि बैक-टू-बैक दो और जोरदार विस्फोट हो गए। धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और सीआरपीएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मलबे में दबे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जिस घर में धमाके हुए वहां करीब 15 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आशंका है कि यहां गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचने का अवैध कारोबार चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि गैस रिसाव के बाद धमाके हुए। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग और हालात पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here