Thursday, October 29, 2026
Home Jammu & Kashmir संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के गुप्त ‘टेरर बेस’ का हुआ...

संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के गुप्त ‘टेरर बेस’ का हुआ भंडाफोड़, दो सीनियर कमांडर एनकाउंटर एरिया में फंसे

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का महा-ऑपरेशन एक बेहद संवेदनशील और निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त तलाशी अभियान (Search Operation) के दौरान आतंकवादियों के एक बड़े और गुप्त ‘टेरर बेस’ (आतंकी ठिकाने) का भंडाफोड़ हुआ है।

Advertisements

सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस ठिकाने को पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया है। जानकारी के अनुसार लश्कर के दो सीनियर कमांडर एनकाउंटर एरिया में फंसे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here