हादसे में पुलिस कर्मी हवलदार बलवंत सिंह और कांस्टेबल सुखजिंदर सिंह घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाना-जनौड़ी मार्ग पर नहर के समीप गत रात्रि 3 अप्रैल को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर जा रहे दो पुलिस कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisements

इसी बीच वहां से गुजर रहे एक कार सवार दंपत्ति ने दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अपनी कार में बिठाकर हरियाना पुलिस स्टेशन पहुंचाया तथा वहां से उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया गया। घायल पुलिस कर्मचारियों की पहचान हवलदार बलवंत सिंह (55) पुत्र लेखराज निवासी गांव आदमवाल गढ़ी तथा हैड कांस्टेबल सुखजिंदर सिंह (54) पुत्र बेअंत सिंह निवासी नौशेहरा के तौर पर हुई है।

डाक्टरों के अनुसार बलवंत सिंह के सिर में गहरा जख्म है वहीं सुखजिन्द्र सिंह की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। पुलिस ने हादसे संबंधी जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here