Tuesday, October 27, 2026
Home National मसूरी में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

मसूरी में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। मसूरी में हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां उत्तरकाशी से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर हुआ। ये कार उत्तरकाशी से लौट रही थी, रास्ते में कार सवारों ने पास की दुकान से कुछ सामान भी लिया था, जिसके बाद जब उन्होंने कार स्टार्ट को तो वो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधा सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, ये सभी गाजियाबाद के रहने वाले थे। अभी तक एक शव को बाहर निकाला जा चुका हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here