
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ यादविंदर सिंह सोढी के भाई तथा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजंदर सिंह सोढी के भतीजे शमिंदर सिंह सोढी का गत दिवस 6 जून को निधन हो गया था।

उनके निमित रखे पाठ का भोग एवं अंतिम अरदास आज 14 जून 2026 को गुरुद्वारा श्री जाहरा जहूर, पुरहीरां में संपन्न हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र निवासियों ने सोढी परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त की और उन्हें दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमात्मा से प्रार्थना की।












