Monday, October 5, 2026
Home National पिकअप वैन सड़क किनारे बने कुएं में गिरी, 4 बच्चों समेत 8 लोगों...

पिकअप वैन सड़क किनारे बने कुएं में गिरी, 4 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत,  7 अन्य घायल

सोलापुर (द स्टैलर न्यूज़)। सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में रविवार को एक पिकअप वैन सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई, जिससे चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तंदुलवाड़ी गांव के निकट हुई और वाहन में 15 लोग सवार थे।

Advertisements

सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया, शुरुआती जानकारी के मुताबिक 15 लोगों को ले जा रही एक पिकअप वैन का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, और वाहन सड़क किनारे बने एक कुएं में गिर गया। इस हादसे में चार महिलाओं और चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि वाहन को कुएं से बाहर निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here