Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur संक्रांति के अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा में एडवोकेट विकास शर्मा ने...

संक्रांति के अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा में एडवोकेट विकास शर्मा ने परिवार सहित किया हवन यज्ञ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा की तरफ से भगवान परशुराम भवन एकता नगर में संक्रांति के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर एडवोकेट विकास शर्मा, उनकी धर्मपत्नी प्रीति शर्मा व भाई भाभी के अलावा उनके सास ससुर ने मुख्य यजमान के तौर पर उपस्थित होकर हवन किया। इस अवसर पर पुजारी जी ने मंत्रोच्चारण करके हवन में आहुतियां डलवाईं और पुष्पांजलि के साथ यजमान का धन्यवाद किया गया।

Advertisements

इस दौरान सभा के प्रधान मधुसूदन कालिया ने सभी अतिथियों और ब्राह्मण श्रेष्ठों का स्वागत करते हुए सभा की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री ब्राह्मण सभा की प्रगति आप सभी के बहुमूल्य एवं अतुल्नीय सहयोग से हो रही है तथा जल्द ही सभा की तरफ से ओर भी महत्वपूर्ण फैसले लेकर लागू करने के प्रयास किए जाएंगे ताकि ब्राह्मण समाज के अधिकारों और सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके। आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सभा के समस्त सम्माननीय सदस्यगण भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here