
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि जिला योग एसोसिएशन की एक विशेष बैठक आज एसोसिएशन के अध्यक्ष तीक्ष्ण सूद की अध्यक्षता में उनके निवास पर संपन्न हुई। जिसमे कार्यकारिणी सदस्यों अनिल सूद, उमेश ओबराय, प्रमोद सूद,नीरजा बिज, सुमित कुमार, विजय ठाकुर, तथा अनीता जैसवाल आदि ने भाग लिया। बैठक के उपरांत सर्व समिति से जिला योग एसोसिएशन की तरफ से इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सुबह 6 : 30 बजे स्थानीय शक्ति मंदिर में मनाने का फैसलास किया गया ।

योग गुरु अनीता जैसवाल ने कहा इस कार्यक्रम में 500 के करीब लोग योग अभ्यास के लिए पहुँचेगे। सूद ने कहा कि जिला योग एसोसिएशन पिछले 12 साल से धूमधाम से इस दिवस को मनाती आ रही है। प्रतिभागियों को एसोसिएशन की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिए जायंगे। उन्होंने शहर वासियो से अपील की है की बढ़ -चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग ले।












