Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur अरोड़ा वंश सभा ने क्रिकेटर आर्यन अरोड़ा का राष्ट्रीय स्तर पर टीम...

अरोड़ा वंश सभा ने क्रिकेटर आर्यन अरोड़ा का राष्ट्रीय स्तर पर टीम में चयन होने पर किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा वंश सभा होशियारपुर की और से सरपरस्त प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा एवं प्रधान दीपक नरूला के नेतृत्व में  डी. ए. वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के +1 कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र आर्यन अरोड़ा पुत्र विशाल अरोड़ा को क्रिकेट के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब टीम में चयन होने पर सभा की ओर से सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर सभा के प्रधान दीपक नरूला ने कहा कि आर्यन अरोड़ा ने पंजाब टीम की और से खेलते हुए कई महत्वपूर्ण मैचों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी उसने शानदार बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी का परिचय दिया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई व सबसे अधिक विकट लेने वाले खिलाड़ी बने।और श्री नरूला ने बताया कि आर्यन की इस  उपलब्धि से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर सरपरस्त संजीव अरोड़ा ने आर्यन को बधाई देते हुए कहा यह उपलब्धि पूरे स्कूल, जिला एवं अरोड़ा बिरादरी के लिए गौरव का विषय हैं । और  छात्र ने सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। और इस उपलब्धि पर अरोड़ा वंश सभा को गर्व है  और  सभा के सदस्य उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और श्री अरोड़ा ने कहा कि  छात्र शुरू से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित रहा है और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा लगन के बल पर उसने यह उपलब्धि हासिल की है और अपनी पहचान बनाई है। इस लिए छात्र आर्यन अरोड़ा का चयन नेशनल क्रिकेट टीम के लिए हुआ , जिससे विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर आर्यन के पिता विशाल अरोड़ा ने कहा कि वह अपने बच्चे की सफलता से बेहद खुश हैं क्योंकि उसकी मेहनत रंग लाई है। हम स्कूल, एचडीसीए व उसके सचिव डा. रमन घई के भी आभारी हैं, जिन्होंने उसे आगे बढ़ने में पूरा सहयोग दिया। अंत मे अरोड़ा वंश सभा द्वारा आर्यन को उसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र, राज्य एवं देश का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर पवन अरोड़ा,विजय अरोड़ा, संजीव कथूरिया, विशाल अरोड़ा व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here