Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur अकाली नेता रणधीर सिंह भारज का निधन, सायं 4 बजे किया जाएगा...

अकाली नेता रणधीर सिंह भारज का निधन, सायं 4 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए बहुत ही दुखदायी खबर है। मोहल्ला जगतपुरा निवासी युवा अकाली नेता रणधीर भारज का गत रात्रि अकस्मात निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पता चलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों के अलावा शहर निवासी और उनके जानकार बड़ी संख्या में उनके निवास स्थान पर पहुंचने शुरु हो गए थे और उन्होंने परिवार के साथ दुख बांटते हुए परमात्मा की रजा को मानने की बात कही।

Advertisements

उनका अंतिम संस्कार आज 21 जून 2026 दिन रविवार को सायं 4 बजे हरियाना रोड चोअ पार स्थित शिवपुरी में किया जाएगा। उनके निधन से परिवार एवं मित्रगणों को कभी न पूरा होने वाला घाटा हुआ है।

ज्ञात रहे कि रणधीर सिंह भारज अकाली दल के कर्मठ युवा नेता के रुप में जाने जाते थे और उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पार्टी के साथ रहते हुए निगम चुनाव लड़ा था और अच्छी वोटें हासिल की थीं। इस बार उनके जीतने की पूरी उम्मीद जगाई जा रही थी और वार्ड वासी खुद उन्हें जिताने का मन बना चुके थे तथा पिछले कल 20 जून को ही पार्टी ने उन्हें वार्ड 38 से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here