
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने दोपहर के समय जसकोट में बना रहे हेलीपोर्ट स्थल का दौरा किया और वहां पर निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। वही मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हेलीकॉप्टर के कार्य को जल्द पूरा करने के भी विभाग को निर्देश दिए।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जोड़सप्पड़ में निर्माण अधीन मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां पर पहुंची अत्यधिक मशीनरी का भी जायजा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज परिसर में बनी क्रिटिकल केयर यूनिट का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार विधायक रणजीत राणा, कांग्रेसी नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हमीरपुर में बना रहे मेडिकल कॉलेज में अत्यधिक मशीनरी स्थापित की गई है, जिससे मरीजों को एम्स से बढ़िया सुविधा मिलेगी और मेडिकल कॉलेज को 5 से 10 जुलाई के अंदर जोलसप्पड़ में उद्घाटन कर शुरू किया जा रहा है।
वहीं सांसद अनुराग ठाकुर के बयानों पर मुख्यमंत्री सुक्खु ने कहा कि अनुराग ठाकुर भी पिछले 20 सालों से सांसद हैं, वह बताएं कि उन्होंने हमीरपुर जिला के लिए क्या कार्य किए हैं। संसद लाल ठाकुर ने हमेशा विकास कार्यक्रम पर झूठा शेय लेने का काम किया है। सांसद होने के नाते अनुराग को झूठ नहीं बोलना चाहिए और सच्चाई को कबूल करना चाहिए। इस मेडिकल कॉलेज में अभी तक 500 करोड रुपए खर्च हो चुका है और केंद्र सरकार का मंत्र 197 करोड रुपए का ही योगदान रहा है वह भी यूपीए सरकार के समय का योगदान है। बाकी पैसा मेरे मुख्यमंत्री बनने के बाद ही स्वीकृत होकर लगाया गया है। प्रदेश के पांचो मेडिकल कॉलेज में एम्स की तर्ज पर हाईटेक स्थापित की जा रही है।











