
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड 27 के पूर्व पार्षद हरविंदर सिंह बिंदर ने पिछले कल द स्टैलर न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्होंने गोकल नगर की सड़कों एवं गलियों के काम पास करवाए हुए थे तथा जानबूझकर काम रोककर जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि अगर काम शुरु न हुए तो वह पास करवाए कार्यों की लिस्ट फ्लैक्स पर छपवाकर वार्ड में लगवा देंगे। उनकी चेतावनी को पूरी गंभीरता से लेते हुए सत्तापक्ष ने गोकल नगर की गली नंबर 1 की सड़क का कार्य शुरु करवा दिया है। जिससे लोगों में खुशी की लहर पाई जा रही है तथा उनका कहना है कि पूर्व पार्षद बिंदर वार्ड को समर्पित रहे हैं और उन्होंने साबित कर दिया है कि उनके द्वारा कार्य पास करवाए गए थे, जो पक्षपात की राजनीतिक की भेंट चढ़ाए जा रहे थे।

लेकिन, उनके द्वारा पास कार्यों की फ्लैक्स की बात से शायद विरोधी व सत्तापक्ष वाले घबरा गए और उन्होंने कार्य शुरु करवा दिया है। जिसके लिए वह पूर्व पार्षद बिंदर के आभारी हैं। इस संबंधी बात करने पर श्री बिंदर ने कहा कि उन्होंने यह कार्य 2024 का पास करवाया हुआ था। उन्होंने पूरे समर्पित भाव से वार्ड के कार्य करवाए थे और अब भी वह सेवा को तत्पर हैं। इसीलिए वार्ड वासियों के कहने पर ही वह पुनः आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे हैं और उनकी धर्मपत्नी कुलविंदर कौर भी सेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वह किए कार्यों के दम पर वोट मांग रहे हैं तथा वार्ड वासियों ने उनपर बहुत विश्वास जताया है तथा पूरा समर्थन देने का आशीर्वाद दिया है।












