Sunday, October 11, 2026
Home Latest घरों पर बम फेंकने वाले नाबालिग सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार

घरों पर बम फेंकने वाले नाबालिग सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले से सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने रिहायशी इलाकों में स्थित घरों पर हथगोला फेंकने के आरोप में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़े दो सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस साजिश में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को इस पूरी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सांझा की। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां सोमवार को सावोमबुंग इलाके में की गईं और ये कार्रवाई ब्रह्मपुर में घरों पर हथगोला फेंकने के मामले में पोरोमपट थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच के बाद की गई।

Advertisements

पकड़े गए लोगों में सोरोखाइबम रोहित मेइती (24), सलाम याइफाबा मेइती खाजिंग (20) और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि उनके हैंडलर ने उन्हें छह ग्रेनेड दिए थे जिनमें से पांच को इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों के अलग-अलग रिहायशी इलाकों में फेंका गया था। पुलिस ने बताया कि शेष ग्रेनेड और इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here