Sunday, October 11, 2026
Home Latest निर्माणाधीन इमारत में चल रहे ट्यूशन सेंटर की गिरी छत, 14 बच्चों...

निर्माणाधीन इमारत में चल रहे ट्यूशन सेंटर की गिरी छत, 14 बच्चों की मौत, 5 घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में दर्दनाक होने का समाचार प्राप्त हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे निजी ट्यूशन की छत गिर गई। दर्दनाक हादसे में करीब 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार को लाहौर के काहना इलाके की ईदगाह बस्ती में हुई। सात से 13 साल की उम्र के बच्चे कक्षा में बैठे थे, तभी छत गिर गई और वे मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान 20 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में एक महिला टीचर भी शामिल है। लाहौर की कमिश्नर मरियम खान ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है और बताया कि जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि वे हादसे की जगह पर सबूत इकठ्ठा कर रहे हैं।

Advertisements

यह इमारत घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में बनी थी। लाहौर के डीआईजी ऑपरेशंस फैसल कामरान ने बताया कि मलबे से 14 शव निकाले जा चुके हैं। कामरान ने बताया कि यह ट्यूशन सेंटर जिस इमारत में चल रहा था, उसका कुछ हिस्सा बन रहा था। जब छत गिरी, उस समय भी वहां मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, “इमारत का एक हिस्सा बन रहा था और जब छत गिरी तो मजदूर काम में लगे हुए थे। हमने कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here