Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur गौरव खट्टर ने बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर दिया सेवा और संस्कार...

गौरव खट्टर ने बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर दिया सेवा और संस्कार का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा वंश सभा की ओर से प्रधान दीपक नारूला के नेतृत्व में “खुशी के अवसर जरूरतमंदों की सहायता कर मनाएं” अभियान के अंतर्गत सभा के वरिष्ठ सदस्य गौरव खट्टर ने अपना जन्मदिन सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल, कच्चा टोबा में विद्यार्थियों के बीच खाद्य सामग्री वितरित कर मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री भेंट की गई तथा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभा के सरपरस्त एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि अरोड़ा वंश सभा का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी खुशियों में जरूरतमंदों को भी शामिल करना चाहिए, जिससे समाज में सेवा और अपनत्व की भावना मजबूत हो।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान दीपक नरूला ने कहा कि जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य खुशी के अवसरों को जरूरतमंदों के साथ मनाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। ऐसे सेवा कार्य समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भी सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की। इस अवसर पर  गौरव खट्टर ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही उनके जन्मदिन का

इस अवसर पर में सभा के सदस्यों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। अंत मे स्कूल की हेड टीचर चरणजीत कौर ने गौरव खट्टर को जन्मदिन कि बधाई देते हुए निवेदन किया कि आप अपने अन्य खुशी के मौकों को भी स्कूल मे आकर बच्चों के साथ ही मनाए ताकि बच्चों में भी सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने हेतु संस्कार पैदा हों।इस अवसर पर अनामिका हरनाम कौर व सभा की ओर से विशाल अरोड़ा, हरजीत भाटिया संजीव कथूरिया, प्रथम नरूला व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here