Friday, October 23, 2026
Home Crime होशियारपुर में 4 साल की मासूम पर कुत्तों के झुंड ने किया...

होशियारपुर में 4 साल की मासूम पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, हुई मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गांव ओहड़पुर-बसी जलाल संपर्क मार्ग पर आवारा कुत्तों के झुंड ने प्रवासी खेत मजदूरों की करीब 4 वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव निवासी मजदूर राम जीवन और उनकी पत्नी प्रीति गांव बसी जलाल के पास एक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी गुनगुन को खेत से करीब 100 मीटर दूर मोटर के पास पेड़ के नीचे लिटा रखा था।

Advertisements

शाम करीब सात बजे के करीब आवारा कुत्तों ने बच्ची पर अचानक हमला कर दिया और उसे कुछ दूरी तक घसीट ले गए। बच्ची की चीखें सुनकर उसके माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जहां गुनगुन गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी। परिजन तुरंत उसे टांडा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे होशियारपुर रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची का परिवार गांव बसी जलाल में रहकर धान की रोपाई का कार्य करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here