Friday, October 23, 2026
Home National दिल्ली में गिरी 5 मंजिला इमारत, 4 की मौत

दिल्ली में गिरी 5 मंजिला इमारत, 4 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज)। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक 5 मंजिला इमारत के  गिरने का मामला सामने आया है। मलबे में दबने से करीब 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें सुरक्षित बचाने के लिए रेस्क्यू चलाया गया। मलबा हटाने का काम अभी तक चल रहा है। नवनिर्मित इमारत गिरने के बाद भवन के ढांचे और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम के एक अधिकारी का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ माह बाद इमारत गिरने का यह अपनी तरह का पहला है, वह भी तब, जब इमारत में कोई बड़ा कार्य नहीं चल रहा था। जानकारी के अनुसार, इमारत का ढांचागत निर्माण कार्य 3 से 4 महीने पहले पूरा हो चुका है और फिलहाल फिनिशिंग का कार्य चल रहा था।

Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों का भी कहना है कि इमारत धंसने के बाद गिरी है, इस कोण से देखा जाए तो भवन गिरने के 2 ही कारण हो सकते हैं, एक- ढांचागत खामी और दूसरा निम्न स्तरीय निर्माण सामग्री। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ढांचागत खामी और निम्न स्तरीय निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का अंदेशा जताया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इमारत दो तरफ से खुली थी। दोनों ओर छज्जे भी बनाए गए थे। इमारत गिरने के कारणों का जांच के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन भवन निर्माण को लेकर तय नियमों की अवहेलना, नगर निगम की लापरवाही साफ-साफ नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here