Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur अंडर-19 में होशियारपुर ने रोपड़ को 24 रन से हरायाः डा. रमन...

अंडर-19 में होशियारपुर ने रोपड़ को 24 रन से हरायाः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पीसीए द्वारा करवाई जा रही लड़कों की अंतरजिला अंडर 19 एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामैंट में होशियारपुर की टीम ने रोपड़ की टीम को 24 रन से हराकर 4 अंक अर्जित किए। जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि बारिश बाधित होने के कारण 50-50 ओवर की जगह 20-20 ओवर के इस मैच में रोपड़ की टीम ने टॉस जीतकर होशियारपुर की टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करते हुए होशियारपुर की टीम ने 19.3 ओवर में 157 रन बनाए। जिसमें हर्ष चौहान ने 47, युग ग्रोवर व कृष्ण वालिया ने 19-19, साहिल सहोत्रा ने 17, गुरमन ने 15 तथा मुकुल जिंदल ने 13 रन का योगदान दिया।

Advertisements

हर्ष चौहान ने बल्लेबाजी व कृष्ण वालिया ने गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन

रोपड़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हरकीरत सिंह ने 3 व अमन सिंह ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। डा. घई ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोपड़ की टीम 18.3 ओवर में मात्र 133 रन ही बना पाई। जिसमें प्रभसिमर ने 79 तथा राजवीर ने 20 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कृष्ण वालिया, चिराग कुमार, कृत्या कपूर, आर्यम अरोड़ा ने 2-2 विकेट तथा हरर्षित नंदा ने 1 विकेट झटका। टीम की जीत पर बधाई देते हुए एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, डा. पंकज शिव, विवेक साहनी व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं भेंट की।

टीम की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रैनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण, निकिता, परवीन शिंटू, पंकज पिंका, अशोक शर्मा, दिनेश आदि ने भी टीम को बधाई दी। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मैच 12 जुलाई को नवांशहर के साथ होशियारपुर में खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here