Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur बहादुरपुर क्षेत्र में सांड की संदिग्ध मौत, शिवसेना हिंदुस्तान ने जांच की...

बहादुरपुर क्षेत्र में सांड की संदिग्ध मौत, शिवसेना हिंदुस्तान ने जांच की उठाई मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सदर, होशियारपुर के अंतर्गत नेहर के पास गांव बहादरपुर की ओर नहर के चढ़दे पासे स्थित खेतों में एक सांड संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में रोष व्याप्त है। शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश उपाध्यक्ष रजिंदर राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत उन्होंने तुरंत थाना सदर पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही मोजूदा सदर के एस.एच.ओ. बलजिनदर सिंह ने गम्भीरता को देखते हुये तत्कालीन पुलिस को रवाना कर दिया। ए.एस.आई. अशोक कुमार अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की। मौके पर सांड के गले में रस्सी के निशान दिखाई देने की बात सामने आई। रजिंदर राणा ने मांग की कि इन परिस्थितियों की फोरेंसिक, पशु चिकित्सकीय (पोस्टमार्टम) तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों और यदि कोई अपराध हुआ है तो उसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।

Advertisements

इस दौरान एनिमल केयर सोसाइटी से चांद कौशल, लकी, राघव, गौरव, सत्यन, परमजीत तथा काका भी अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई तथा एनिमल केयर सोसाइटी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से मृत सांड के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। रजिंदर राणा ने कहा कि इससे पूर्व भी इसी क्षेत्र में गौवंश से जुड़ी संदिग्ध घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने मांग की कि वर्तमान मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से की जाए। यदि जांच में किसी संगठित गिरोह, गौवंश की अवैध तस्करी, अवैध वध अथवा किसी आपराधिक षड्यंत्र की संलिप्तता के साक्ष्य मिलते हैं, तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम तथा अन्य लागू कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना सदर में लिखित शिकायत दी जा रही है, जिसकी प्रतिलिपि एसएसपी होशियारपुर, पंजाब गौ सेवा आयोग, उपायुक्त (डीसी) होशियारपुर तथा अन्य संबंधित विभागों को भी भेजी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here