
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंच गए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे हैं। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। इधर, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुस गए हैं। वहां उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। सोमवार के प्रदर्शन के लिए लोग रविवार रात 11 बजे से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। उन्होंने फुटपाथ पर ही रात गुजारी। सुबह जब मार्च शुरू हुआ, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। वहीं, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं भेजा गया, तो वे संसद मार्च के लिए निकल जाएंगे। वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 23वां दिन है। वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’ कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल के सरकार के साथ बातचीत के लिए जाने के बाद अपने मार्च को अस्थायी रूप से रोक दिया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि बातचीत जारी रहने तक मार्च स्थगित रहेगा।












