Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur बरसात के मौसम में आंखों की देखभाल बहुत जरूरी: डा. मनप्रीत

बरसात के मौसम में आंखों की देखभाल बहुत जरूरी: डा. मनप्रीत

चक्कोवाल (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के अनुसार पी.एच.सी. चक्कोवाल ब्राह्मणां में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनप्रीत कौर ने लोगों को बरसात के मौसम में आंखों की देखभाल के बारे में जानकारी दी। डॉ. मनप्रीत कौर ने बताया कि बरसात के मौसम में गंदगी और हवा में नमी बढ़ने के कारण आंखों में संक्रमण की समस्या आम होती है। इससे बचाव के लिए हमें अपने हाथ हमेशा साफ रखने चाहिए और बार-बार आंखों को नहीं छूना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोना चाहिए। यदि आंखों में लालिमा, खुजली या दर्द की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और स्वयं कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आंखें शरीर का बहुत ही कोमल अंग हैं, इसलिए उनकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है।

Advertisements

डॉ. मनप्रीत कौर ने बताया कि पी.एच.सी. चक्कोवाल के अंतर्गत 191 गांव आते हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि पी.एच.सी. चक्कोवाल ब्राह्मणां में अब प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को आंखों की जांच की जाती है तथा दंत चिकित्सक भी मरीजों की जांच करते हैं। डॉ. स्नेह लता प्रतिदिन महिलाओं, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच करती हैं। इसके साथ ही आंखों के मरीजों की जांच स्वयं डॉ. मनप्रीत कौर करते हैं, जो नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here