Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur PSTC पोर्टल पर दर्ज व्यापारियों की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें...

PSTC पोर्टल पर दर्ज व्यापारियों की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: निधि कुमुद बंबाह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन के पोर्टल पर प्राप्त व्यापारियों की शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटारे को लेकर बुधवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) डॉ. निधि कुमुद बंबाह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और व्यापारियों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisements

इस दौरान पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में कानून व्यवस्था, पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, स्थानीय निकाय तथा बैंकिंग सेवाओं से संबंधित शिकायतें सामने आई। एडीसी डॉ. निधि कुमुद बंबाह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमिशन के पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे के बाद संबंधित विभाग अपनी कार्रवाई एवं टिप्पणियां तत्काल पोर्टल पर अपडेट करें, ताकि शिकायतों का पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण हो सके।

बैठक में सहायक कमिश्नर (ज) सुमित मुध ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब जिला एवं उपमंडल स्तर पर नियमित साप्ताहिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस दौरान पंजाब ट्रेडर्स कमिश्नन होशियारपुर के चेयरमैन दृपन सैनी ने व्यापारियों से संबंधित मुख्य समस्याओं से अधिकारियों को परिचित करवाया व इसके तत्काल समाधान की अपील की।

इस मौक पर प्रदेश सचिव अमित नेगी, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार, एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह, एसडीएम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एसपी नवनीत कौर, एसपी दलजीत सिंह खख सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here