
राजपुरा: राजपुरा पुलिस ने नलास रोड निवासी एक 10 वर्षिय बच्चे को अगवा किए जाने के कुछ समय बाद ही उसे बरामद कर उसके पिता सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार रणवीर सिंह निवासी गुरु नानक नगर नलास रोड ने थाना सिटी पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका 10 साल का पोता जिसका नाम दिलप्रीत सिंह है घर से खेलने के लिए गया था पर वापस नहीं आया। उसे कुछ अज्ञात व्यक्ति अगवा करके ले गए हैं। शिकायत पर कार्रवाई के लिए एस.पी. मनजीत सिंह बराड़ ने थाना सिटी पुलिस मुखी गुरजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी को नाकाबंदी करके बच्चे की तलाश के निर्देश जारी किए। एस.पी. बराड़ ने बताया कि शिकायतकर्ता मुंबई में रहता है तथा इन दिनों अपने पौत्र से मिलने के लिए आया हुआ था। उसने बताया था कि उसका लडक़ा रविंदर सिंह जोकि उसके पैसों पर नकार टकाई बैठा है तथा उसने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर गत सायं फिल्मी ड्रामा रचकर अपने बेटे को अगवा कर लिया तता उससे बच्चे की रिहाई के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने होशियारी दिखाते हुए किए गए फोन नंबरों की डिटेल ट्रेस की तथा अगना बच्चे को कुछ ही घंटों में बरामद करते हुए उसके पिता व एक अन्य व्यक्ति को काबू करके कारवाई शुरु कर दी है।











