Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur राम भवन के जनकल्याण कार्यों के लिए दंपती ने दिया ₹1 लाख...

राम भवन के जनकल्याण कार्यों के लिए दंपती ने दिया ₹1 लाख सहयोग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मण्डल, चांद नगर, बहादुरपुर में श्री राम भवन में किए जा रहे जन कल्याण कार्यों एवं शव वाहनों के लिए बलदेव सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी कृष्ण कुमारी वर्मा सेवानिवृत स्टेट बैंक वालों ने 1,00,000/- (केवल एक लाख रुपये ) का योगदान दिया। उनके साथ बहन सुदेश कुमारी भी थी। इस अवसर पर समाज सेवक रिटा. सिविल सर्जन डा. अजय बग्गा ने मण्डल द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कार्यों के बारे में बताया। यह धन राशि जो स. बलदेव सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी कृष्ण कुमारी ने मण्डल को दी है वह शव वाहनों की देख-रेख एवं चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं अन्य लोक कल्याण के कार्यों के लिए खर्च की जायेगी। उन्होने बताया कि मण्डल मृतक देह को शमशान घाट तक निशुल्क पहुंचाने के लिए शव वाहन का इंतजाम करता है, घर में  शव को सुरक्षित रखने के लिए रेफ्रिजरेटर भी उपलब्ध कराता है और यह सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाती हैं। मण्डल द्वारा जन औषधि केन्द्र, लैवोरेट्री भी चलाई जा रही है। डा. बग्गा ने कहा कि धर्म एवं मानव सेवा कार्यों में जो मानव अपने जीवन को समर्पित करते हैं उनके ऊपर प्रभु श्री राम जी की कृपा सदा बनी रहती है।

Advertisements

इस मौके पर हरीश सैनी, महिन्द्रपाल गुप्ता,  सुरेन्द्र ओहरी, अश्वनी चोपड़ा, सुनील प्रिय, तिलक राज वर्मा, डा. अदिति शर्मा,  सोमनाथ, अशोक शर्मा, सुरेन्द्र लक्की, एस.पी. गौतम , विपन गुप्ता, कंवरजीत सिंह (पिंका), संजना बाला, हरप्रीत कौर, रमन, महेश कुमार, मोहित शर्मा, सुरेन्द्र सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here