Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur शेरे-ए-पंजाब टी-20 कप के लिए एचडीसीए के 17 खिलाड़ियों का चयनः डा.घई

शेरे-ए-पंजाब टी-20 कप के लिए एचडीसीए के 17 खिलाड़ियों का चयनः डा.घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आईपीएल की तर्ज पर करवाए जा रहे शेरे-ए-पंजाब टी-20 टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र हरदितदीप 13 साल 2 महीने व टूर्नामेंट के सीनियर एचडीसीए के कप्तान कर्मवीर आकर्षण का केंद्र होंगें। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचसीडीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि शेरे-ए-पंजाब में क्रिकेट को मजबूत करने व आगे बढ़ाने के लिए पीसीए द्वारा करवाए जा रहे टी-20 टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की ओपशनलिस्ट में एचडीसीए के 17 खिलाड़ी चयनित किए गए है। डा. घई ने बताया कि एचडीसीए व होशियारपुर की क्रिकेट के लिए यह गर्व की बात है। उन्होंनें बताया कि एक महीना चलने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए हर टीम को जूनियर व सीनियर खिलाड़ी अनुपात के अनुसार चुनने होंगें।

Advertisements

उन्होंनें बताया कि बड़े स्तर पर करवाए जा रहे इस टूर्नामेंट पीसीए के मुल्लापुर स्टेडियम व मोहाली के आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल स्टेडियम में संपन्न होंगें। उन्होंनें बताया कि पीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता व सचिव व सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर व पीसीए की टीम पंजाब की क्रिकेट के लिए यह टूर्नामेंट एक वरदान साबित होगा। उन्होंनें कहा कि इसमें पंजाब के हर कोने में रहने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे देश व पंजाब के लिए बहुत से क्रिकेटर अपनी प्रतिभा दिखाकर दावेदारी पेश करेंगें। डा. घई ने बताया कि एचडीसीए के शेरे-ए-पंजाब कप में नीलाम लिस्ट में शामिल किए गए खिलाड़ियों में कर्मवीर, कुलवीर सिंह, आर्यण अरोड़ा, असीसजोत सिंह, चिराग कुमार, ध्रुव भंगानिया, हरदितदीप सिंह, हरमनदीप, हर्ष चौहान, कृतिक, युवराज ठाकुर, एशवीर सिंह, हर्षित नंदा, कृष्ण वालिया, प्रागुन शर्मा, रचित सोनी, साहिल साहौत्रा शामिल है।

डा. घई ने बताया कि होशियारपुर के लिए मान की बात है कि 17 खिलाड़ी को देखकर अन्य खिलाड़ी भी अगले साल मेहनत कर शेरे-ए-पंजाब कप व पंजाब की अन्य टीमों में खेलने का संकल्प लेकर आगे आएंगे। एचडीसीए के इन खिलाड़ियों के शेरे-ए-पंजाब कप के चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट में आने से एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, संयुक्त सचिवविवेक साहनी, ठाकुर योगराज, चेयरमैन टूर्नामेंट कमेटी डा. पंकज सिंह, सुभाष शर्मा, जतिंदर सूद, साबदियाल, अमित ठाकुर आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों के चयन पर एचडीसी जिला मुख्य कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच आशोक शर्मा, पंकज पिंका, प्रवीण शिंटू, दिनेश शर्मा व एचडीसीए के मुख्य ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, जिला महिला कोच दविंदर कौर व सहायक कोच निकिता कुमारी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here