Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur अरोड़ा वंश सभा ने माता चिंतपूर्णी के मेलों के दौरान जाने वाले...

अरोड़ा वंश सभा ने माता चिंतपूर्णी के मेलों के दौरान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भेंट की दवाईयां

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा वंश सभा होशियारपुर की ओर से समाजसेवा की कड़ी को निरंतर आगे बढ़ाते हुए आज जरूरतमंद मरीजों तथा माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के उद्देश्य से सिटी हार्ट वेलफेयर सोसायटी को आवश्यक दवाइयां भेंट की गईं। सिटी हार्ट वेलफेयर सोसायटी की ओर से हर वर्ष माता चिंतपूर्णी के मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए मेडिकल कैंप लगाया जाता है, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।

Advertisements

इस अवसर पर अरोड़ा वंश सभा के प्रधान दीपक नरूला ने कहा कि समाजसेवा केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। अरोड़ा वंश सभा द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस, चिकित्सा सहायता, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और ऐसे समय में मेडिकल कैंप के माध्यम से उनकी सेवा करना एक सराहनीय एवं पुण्य कार्य है। सभा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करती रहेगी।

इस अवसर पर अरोड़ा वंश सभा के संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और सामाजिक संस्था का दायित्व है। उन्होंने कहा कि अरोड़ा वंश सभा का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। माता चिंतपूर्णी के मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लगाए जाने वाले मेडिकल कैंप में दवाइयां उपलब्ध करवाना इसी सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद को समय पर दवा उपलब्ध करवाना भी बहुत बड़ी मानव सेवा है और समाज की अन्य संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर सिटी हार्ट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान ठाकुर मक्खन सिंह एवं चेयरमैन रविंदर अग्रवाल ने अरोड़ा वंश सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभा द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों तथा माता चिंतपूर्णी के श्रद्धालुओं के लिए आयोजित किए जाने वाले मेडिकल कैंप में दवाइयों की यह सहायता काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने अरोड़ा वंश सभा के सामाजिक एवं नेक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं के सहयोग से ही सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी के मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सिटी हार्ट वेलफेयर सोसायटी द्वारा मेडिकल कैंप की सेवा निरंतर जारी रखी जाती है। अरोड़ा वंश सभा द्वारा इस सेवा कार्य में सहयोग देना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक सुंदर मिसाल है।इस अवसर पर अरोड़ा वंश सभा एवं सिटी हार्ट वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मनदीप सिंह, रविंद्र मलिक, मनप्रीत रैहसी, विजय अरोड़ा, अनिल पाहवा, राजीव मनचंदा, विजय विग, पवन विग व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here