Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur नन्नू ने हरियाणा सीएम सैनी से भेंट कर लिया आशीर्वाद

नन्नू ने हरियाणा सीएम सैनी से भेंट कर लिया आशीर्वाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद नन्नू ने माननीय लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements

मुख्यमंत्री से प्राप्त स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन ने नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हृदय से आभार, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here