
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होशियारपुर की पुलिस लाइन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मंत्री डॉ. रवजोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड को सलामी दी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साइकिलिंग में नेशनल मेडलिस्ट एवं साइकिलिंग अवार्ड विजेता सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारू नंगल के प्रिंसिपल शिलेंद्र ठाकुर के पुत्र डॉ. शौर्य ठाकुर (नेशनल साइक्लिस्ट एवं सचिव, साइक्लिंग एसोसिएशन) को सम्मानित किया गया।

डॉ. शौर्य ठाकुर वर्तमान में आयुष्मान आरोग्य केंद्र, होशियारपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समारोह में जिलाधीश आशिका जैन, विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा, एसएसपी संदीप मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।












