
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एंटी क्रप्शन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमेन संदीप शर्मा की अध्यक्षता में नवनियुक्त मेयर मैडम प्रवीण सैनी को सम्मानित किया । इस मौके पर चेयरमैन संदीप शर्मा ने बताया कि मेयर प्रवीण सैनी के समक्ष शहर की समस्याओं के कई मुद्दे रखे गये। जिसमें सबसे पहले शहर की साफ सफाई का मुद्दा और गलियों और सड़कों में घटिया मटेरियल के कारण आम जनता को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।

संदीप शर्मा ने बताया कि यदि सीनियर अधिकारी और ठेकेदार अपनी निगरानी में रह कर सड़कों का काम करवाएंगे तभी बढ़िया क्वालिटी की गलियां ओर सड़कें बन सकेगी। शर्मा ने बताया कि मैडम प्रवीण सैनी ने आश्वासन देते हुए कहा कि शहर की साफ सफाई को पहल के आधार पर यकीनी बनाएंगे। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी महेश कपूर, एडवोकेट सुनील पाराशर, डायरेक्टर अतेंद्र कुमार, डायरेक्टर किरण चोपड़ा, नंबरदार हरविंदर सिंह एवं पार्षद अजय वर्मा भी मौजूद रहे।












