Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur नवरात्रों में श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन

नवरात्रों में श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नवरात्रों के पावन अवसर पर ईक तेरा सहारा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से होशियारपुर बस स्टैंड पर माता चिंतपूर्णी के दरबार में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लंगर का आयोजन किया गया। यह लंगर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लगातार चलता रहा।

Advertisements

इस दौरान श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के प्रसाद एवं भोजन श्रद्धापूर्वक वितरित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया और सोसाइटी के इस सेवा कार्य की सराहना की। सोसाइटी के प्रधान सौरव मेहतानी ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रों के दौरान सोसाइटी की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से लंगर लगाया जाता है। इस वर्ष भी सोसाइटी के सभी सदस्यों ने मिलकर माता चिंतपूर्णी के दरबार में आने-जाने वाले भक्तों की सेवा के लिए यह आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना सोसाइटी के लिए सौभाग्य की बात है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। इस अवसर पर पंकज मेहंदीरत्ता, राघव मेहतानी, राहुल, सनी कुमरा, ऋषि कुमरा, संजय नागला, हजारीलाल, तरुण खोसला, संदीप, जौनी, प्रदीप, गूरी, मनोज, रजत, सागर, जस्सी कनाडा, मनोज शर्मा सहित सोसाइटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here