
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम भरवाई रोड मंदिर के प्रबंधकों की तरफ से नगर निगम के नवनियुक्त मेयर परवीन लत्ता सैनी से भेंट की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान श्याम लाल ने कहा कि मैडम परवीन सैनी लंबे समय से पार्षद के रुप में अपने वार्ड एवं शहर की सेवा करती आ रही हैं और उन्हें मेयर बनाकर शहर निवासियों का मान बढ़ाया गया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि मेयर बनने उपरांत वह शहर की जटिल समस्याओं का समाधान करवाने में जरुर सफल होंगी।

इस अवसर पर मेयर परवीन सैनी ने उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए विश्वास दिलाया कि शहर की बेहतरी के लिए सभी के सहयोग एवं परामर्श से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर की तरफ से सचिव विजय कश्यप, कोषाध्यक्ष कुलदीप मल्होत्रा, मीडिय प्रभारी अश्वनी शर्मा छोटा एवं करमजीत सैनी मौजूद थे।












