Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल ने मनाया वन महोत्सव

रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल ने मनाया वन महोत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल की ओर से वन महोत्सव मनाया गया। रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल के प्रेस सचिव नरेश कुमार साबा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि क्लब के अध्यक्ष अमनदीप सिंह और सचिव नरेश कुमार हांडा के नेतृत्व में वन महोत्सव मनाया गया। जिसके तहत हरियाणा रोड के पास, गौशाला में 100 के करीब फूलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि हर एक व्यक्ति को एक साल में एक पौधा ज़रूर लगाना चाहिए, क्योंकि इन पेड़ों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है और पेड़ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे वातावरण शुद्ध होता है।

Advertisements

क्लब के सचिव नरेश कुमार हांडा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि वातावरण शुद्ध होने से, हम सभी को स्वस्थ जीवन मिलता है और पेड़ों से जीव-जंतुओं, पशुओं और पक्षियों को जीवन के लिए आश्रय मिलता है। इस अवसर पर हर्षविंदर सिंह, भूपिंदर कुमार, संदीप शर्मा, संजीव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जरनैल सिंह धीर स्टेट अवार्डी, विश्व बंधु, सनमप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह पत्ती, कुलवंत सिंह ढक्कोवाल, राजन कुमार सैनी, नरेश कुमार हांडा, अमनदीप सिंह, हर्षविंदर सिंह, भूपिंदर कुमार, संदीप शर्मा, संजीव कुमार और गौशाला के अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here