Friday, October 30, 2026
Home National प्रयागराज के स्वामीनारायण मंदिर का हिस्सा गिरा, कई महीनों से चल रहा...

प्रयागराज के स्वामीनारायण मंदिर का हिस्सा गिरा, कई महीनों से चल रहा था निर्माण

उत्तरप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। प्रयागराज के स्वामीनारायण मंदिर का एक हिस्सा भारी बारिश के बीच भरभराकर ढह गया। यह शुक्रवार देर रात उस वक्त हुआ जब लोग मंदिर परिसर में सो रहे थे। अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ मंदिर की इमारत के सामने वाला हिस्सा जमीन पर आ गिरा। राहत की बात रही कि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया। किसी के घायल होने की फिलहाल सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरप्रदेश के प्रयागराज स्थित इस मंदिर का जो हिस्सा ढहा उसे मुख्य रूप से बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। मंदिर परिसर से सटे हिस्से में एक तीन मंजिला कमर्शियल-कम-रेसिडेंशियल अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए काफी गहरा गड्ढा खोदा गया था। स्थानीय लोगों की मानें तो लगातार बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी जमा हो रहा था। इससे मंदिर की नींव के आसपास मिट्टी में नमी बढ़ गई और बेस कमजोर होने लगा था। इसी वजह से मंदिर का अगला विशाल ढांचा अचानक ढह गया। इस घटना के चश्मदीद मोइन अली ने बताया कि मंदिर के पीछे की ओर इमारत का कुछ हिस्सा अभी भी खड़ा है, जबकि सामने का बड़ा हिस्सा पूरी तरह गिर गया है।

Advertisements

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह और निर्माण कार्य से मंदिर की संरचना पर पड़े प्रभाव की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि रात के समय हुए इस हादसे के बावजूद किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। देर रात 11:00 बजे के करीब तेज आवाज के साथ तीन मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से आस-पास के लोग दहशत में आ गए। दरअसल, मंदिर के पीछे चल रहे निर्माण कार्य के कारण एक बड़ा गड्ढा बनाया गया था जिसमें पानी भर जाता था। आशंका जताई जा रही है कि गढ्ढे की वजह से मंदिर में बने कमरे की नींव कमजोर हो गई थी। मंदिर की सुरक्षा गार्ड सूबेदार सिंह के मुताबिक यहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर रुकते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here